मशहूर गायक सुरेश वाडकर के भतीजे की नाटक रिहर्सल के दौरान मौत
महाराष्ट्र: मशहूर गायक सुरेश वाडकर के भतीजे और थियेटर कलाकार सागर संतराम चौगुले का नाटक रिहर्सल के दौरान निधन हो गया. अपने दोस्तों के साथ सागर एक नाटक का रिहर्सल कर रहे थे तभी अचानक सागर बेहोश हो गए. जिसके बाद उनके साथी तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए जहां सागर को मृत घोषित कर दिया गया.
सागर के निधन के बाद उनके दोस्त शोक में डूबे हुए हैं. सागर के एक दोस्त कपिल ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल संदेश लिखा है. कपिल ने अपने फेसबुक टाइमलाइन पर लिखा, ”सागर को देर से आने की आदत थी. कल भी हर बार की तरह वो लेट आया और सारे दोस्तों ने मिलकर देर से आने के लिए सागर का मजाक उड़ाया. लेकिन उसने कुछ नहीं कहा. देर से आने का कारण बताते हुए सागर ने कहा कि मैं जल्द ही तैयार हो गया था, लेकिन मैं देवी अंबे के मंदिर चला गया था. उसके जवाब के बाद हमलोंगों ने नाटक का रिहर्सल शुरु कर दिया.”
कपिल ने अपने इस इमोशनल फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा, ”अग्निवैद्य नाम का हमारा नाटक 56वें स्टेट थियेटर कॉम्पिटिशन के लिए चुना गया था. इस नाटक के मुख्य किरदार साहू महाराज को सागर ने ही लिखा था और इसके लिए सागर को सिलवर मेडल भी मिला था.”
अपने दोस्त सागर के निधन के बाद लिखे गए पोस्ट में कपिल ने बताया कि सागर मशहूर गायक सुरेश वाडकर के भतीजे थे
ConversionConversion EmoticonEmoticon