पत्नी के साथ बर्थडे मनाने पटाया पहुंचे थे गुरमीत चौधरी, ट्रैवल बैग हुआ चोरी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी हाल ही में अपने जन्मदिन का जश्न मानाने के लिए पत्नी देबिना के साथ पटाया की यात्रा पर गए थे. लेकिन ये ट्रिप उनके लिए अच्छी नहीं रही.
यात्रा के आखरी दिन जब यह कपल थाईलैंड के लोकल मार्केट में शॉपिंग करने गए तभी उनका ट्रेवल बैग गुम होगया. गुरमीत ने कहा, ‘मैं कुछ तो कर रहा था तब मुझे पता चला की मेरा बैग ही नहीं है, मैं मार्केट में यहां-वहां ढूंढने लगा पर वह नहीं मिला. थोड़ी देर बाद मुझे पता चला की उस इलाके में एक चोरो का ग्रुप सक्रीय है. पासपोर्ट के मामले में हम लकी रहे, हमें शाम में ट्रवेल करना था और इस कारण पासपोर्ट देबिना के पास थे तो वह बच गए.’
इसके बाद गुरमीत ने सबसे पहले अपना क्रेडिट और डेबिट कार्ड ब्लॉक करवाया और साथ ही पुलिस में इसकी शिकायत भी की. बैग में 60,000 रुपए कैश के साथ उनका 1 सनग्लास भी था जिसकी कीमत एक लाख है.
गुरमीत ने अपना बर्थडे यहां पर बहुत ही रोमांटिक तरीके से सेलिब्रेट किया. उनकी पत्नी देबिना ने ये तस्वीरें पोस्ट की हैं.
आपको बता दें कि जल्द ही गुरमीत चौधरी फिल्म लाली की शादी में लड्डू दीवाना में नजर आऩे वाले हैं. कुछ दिनों पहले इस फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है. इस फिल्म में गुरमीत के साथ अभिनेत्री अक्षरा हसन हैं.
ConversionConversion EmoticonEmoticon