बसों से हटाए जाएं सनी लियोनी वाले कंडोम के विज्ञापन : गोवा महिला आयोग

बसों से हटाए जाएं सनी लियोनी वाले कंडोम के विज्ञापन : गोवा महिला आयोग


Image result for sunny leone condome adverties in bus

पणजी: गोवा राज्य महिला आयोग ने सरकारी कादम्बा परिवहन निगम लिमिटेड (केटीसीएल) को उसकी बसों से कंड़ोम के विज्ञापन हटाने का निर्देश दिया है. इन विज्ञापनों में सनी लियोनी की तस्वीर है.
एक गैर सरकारी संगठन रणरागिनी ने इस बाबत याचिका दायर की थी जिसके बाद आयोग का यह आदेश आया है.
इससे पहले राज्य परिवहन की बसों पर गोवा सरकार की समाज कल्याण योजनाओं के विज्ञापन लगे थे, जिन पर मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर की तस्वीर थी. लेकिन विधानसभा चुनाव के चलते यहां चार जनवरी को आचार संहिता लागू हो गई जिसके बाद पारसेकर के विज्ञापन हटा दिए गए और उनकी जगह सनी लियोनी वाले विज्ञापनों ने ले ली.
महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या तानवड़े ने कहा, ‘‘रणरागिनी की शिकायत के आधार पर हमने केटीसीएल और जिलाधिकारी को नोटिस जारी किए हैं. उनसे बसों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों से कंडोम के विज्ञापन हटाने को कहा गया है, जिनमें सनी लियोनी की तस्वीर है.’’
रणरागिनी ने आयोग को कल दी अर्जी में महिलाओं को शर्मिंदगी से बचाने तथा उनके मान सम्मान की रक्षा के लिए कादम्बा बसों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे गर्भनिरोधक के विज्ञापनों पर से महिला की तस्वीर हटाने की मांग की थी.
रणरागिनी की राजश्री गादेकर ने कहा कि उन्हें इस बाबत कई महिलाओं से शिकायत मिली थी. केटीसीएल के प्रबंध निदेशक डेरिक नाटो ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जिन उत्पादों के विज्ञापन पर पाबंदी है उस सूची में कंडोम शामिल नहीं है.


Previous
Next Post »