रामगोपाल वर्मा के विवादित ट्वीट पर अब सनी लियोनी का जवाब
मुंबई: राम गोपाल वर्मा के ट्वीट पर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जिसमें उन्होंने महिलाओं को कहा था कि सभी महिलाओं को चाहिए कि वे पुरुषों को उतनी खुशी दें, जितनी सनी लियोनी देती हैं.
सनी ने इस टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि लोगों को अपने शब्द समझदारी से चुनने चाहिए. सनी ने बिना किसी का नाम लिए गुरुवार रात एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, “मैंने आज सभी खबरें पढ़ीं और मेरा मानना है कि बदलाव तभी आएगा जब हमारी आवाज एक होगी, इसलिए अपने शब्द समझदारी से चुनें.” उन्होंने ट्विटर पर कहा, “शांति और प्यार.”
गौरतलब है कि राम गोपाल वर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक के बाद एक ऐसे कई विवादित ट्वीट्स किए. ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मैं कामना करता हूं कि दुनिया की सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी खुशी दें जितनी सनी लियोनी देती हैं.” उनकी इस टिप्पणी की हर तरफ आलोचना और निंदा की जा रही है और यहां तक की वर्मा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है.
वर्मा ने इसके बाद अपनी टिप्पणी के लिए सभी से माफी मांगी.


ConversionConversion EmoticonEmoticon