नई दिल्ली: अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रोमांस की खबरों को लेकर दिशा पटानी खबरों में हैं और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. अभिनेत्री ने इसके जवाब में कहा है कि उन्हें इस तरह की खबरों में रहना पसंद नहीं है, लेकिन वह समझती हैं कि यह किसी भी सेलेब्रिटी के काम का हिस्सा है.
खबरों में आना काम का हिस्सा है: दिशा पटानी
दिशा ने बताया, “किसी को भी इस तरह की खबरों में आना पसंद नहीं होता. लेकिन मैं समझती हूं कि यह मेरे काम का हिस्सा है. मैंने यह काम चुना है. अगर मुझे यह पसंद नहीं है, तो मैं कोई और काम चुन सकती थी. मैं बाहर जाकर यह नहीं कह सकती कि ‘मुझे यह पसंद नहीं है.
मैं गैर सामाजिक शख्स हूं: दिशा पटानी
दिशा को पॉन्ड्स की ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा मिलना-जुलना पसंद नहीं है. दिशा ने कहा, “मैं एक नॉन सोशल (गैर सामाजिक) शख्स हूं. मैं बेहद शर्मीली लड़की हूं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर आप पर्दे पर आ रहे हैं और सार्वजनिक मंच पर हैं, तो लोग इसके (स्टार की जिंदगी) बारे में जानना चाहते हैं. अगर मेरे काम पर ध्यान दिया जा रहा है तो मुझसे इससे फर्क नहीं पड़ता.”

ConversionConversion EmoticonEmoticon