राष्ट्रपति के साथ अमिताभ-तापसी ने देखी 'पिंक', अभिनेत्री ने कहा- नहीं भूल सकती यह अनुभव
अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ 2016 की फिल्म ‘पिंक’ देखने का अनुभव वह कभी नहीं भूल सकतीं और यह उनके लिए पुरस्कृत होने जैसा था. तापसी और उनके सह-कलाकार अमिताभ बच्चन ने यहां राष्ट्रपति भवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में शनिवार को भाग लिया.
इस बारे में तापसी ने कहा, “यह ऐसा अनुभव है, जो कभी भुलाया नहीं जा सकता. यहां आना और राष्ट्रपति के साथ फिल्म देखना पुरस्कृत होने जैसा है.”
उन्होंने कहा, “फिल्म के बाद हमें सम्मानित किया गया और यहां तक कि उन्होंने (राष्ट्रपति) हमें बताया कि वह फिल्म और फिल्म के संदेश से कितना प्रभावित हुए हैं. वह एक व्यक्ति के तौर पर बेहद मिलनसार और दयालु प्रतीत हुए.”
WHAT AN HONOUR! #Pink with The Honourable President of India and then a dinner hosted by him, sitting right next to him#Unbelievable
अनिरुद्ध रॉय चौधरी द्वारा निर्देशित फिल्म अदालती सुनवाई पर आधारित है. इसमें युवतियों की पसंद और समाज में उनकी इज्जत करने की प्रासंगिकता को मजबूती से दिखाया गया है.




ConversionConversion EmoticonEmoticon