वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘जॉली LLB-2’ की कमाई

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘जॉली LLB-2’ की कमाई


Box Office : वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘जॉली LLB-2’ की कमाई
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ की शानदार कमाई का सिलसिला जारी है.  इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स-ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर लिया है. फिल्म ने अबतक 112.97 करोड़ की कमाई कर ली है.
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ कमाई के मामले में साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक शानदार बिज़नेस किया है.
ये फिल्म साल 2013 में आई अरशद वारसी और बोमन ईरानी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. 10 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 192 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है.
आपको बता दें कि साल 2017 में वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’  करीब 285 करोड़ की कमाई के साथ पहले नंबर पर बनी हुई. उसके बाद अक्षय की ‘जॉली एलएलबी’ का ही नंबर आता है जिसने वर्ल्डवाइड अब तक 192.15 करोड़ रुपए कमाए हैं. वेबसाइट koimoi ने इसकी जानकारी दी है.
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के अनुसार ‘जॉली एलएलबी 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2 मार्च तक 112.97 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.
आपको यह भी बता दें कि पिछले 13 महीनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की ये लगातार चौथी फिल्म बन गई है. इसके साथ ही ये  रिकॉर्ड भी अक्षय कुमार ने अपने नाम कर लिया है. 
इससे पहले रिलीज हुई फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ (128.1 करोड़ ), ‘हाउसफुल 3’ (109.14 करोड़) और ‘रूस्तम’ (127.49 करोड़)इस क्लब में शामिल हो चुके हैं.
आपको यह भी बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म ने दो दिनों में ही ‘जॉली एलएलबी’ की कमाई की बराबरी कर ली थी.  ‘जॉली एलएलबी’ ने लाइफटाइम 32 करोड़ की कमाई की थी वहीं इस फिल्म ने दो दिनों में ही 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था.
100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अक्षय कुमार की फिल्में…
100
JoLLy-LLB-2-34
फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित है. यह साल 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है. इसमें अक्षय कानपुर के वकील जगदीशवर मिश्रा उर्फ जॉली की भूमिका में हैं. ‘जॉली एलएलबी’ में हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी स्टारर इस फिल्म की कहानी पहले वाली फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ से ज्यादा अलग नहीं है. प्लॉट वैसा ही है बस शहर और किरदार बदल गए हैं. जज सौरव शुक्ला ही हैं. वकील बोमन ईरानी की जगह इसमें अन्नू कपूर हैं. अक्षय कुमार ने मेहनत खूब की है लेकिन जॉली का का जिक्र होते ही कहीं ना कहीं अरशद वारसी दिमाग में आ जाते हैं.
Previous
Next Post »